फिल्म मेकर करण जौहर बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो सभी सितारों के करीब हैं। तभी तो उन्हें हर गॉसिप का पता होता है और सभी उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर भी करते हैं। यही वजह है कि सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
दरअसल, करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण' काफी पॉपुलर हैं। जिसे देखकर लगता है कि हर स्टार इस शो में एक बार तो जरूर आना चाहता है। चर्चा थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस शो के पहले गेस्ट हो सकते हैं लेकिन दोनों ने इस शो में आने से मना कर दिया है।
अब खबर आई है कि 'कॉफी विद करण' सीजन 6 में करण जौहर के करीबी दोस्त शामिल होंगे। मिड डे के मुताबिक, 'कुछ कुछ होता है' में नजर आई जोड़ी शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी एक साथ आएंगे। माना जा रहा है तीनों सितंबर में एपिसोड की शूटिंग करेंगे जबकि अक्टूबर से शो ऑन एयर होगा।
'कुछ कुछ होता है' 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। इसी साल फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो जाएंगे। जिसकी वजह से करण खुद भी चाहते हैं कि शाहरुख, काजोल और रानी की यह तिकड़ी पहले गेस्ट के रूप में आए। दर्शक भी इन तीनों को एक बार फिर से एक साथ जरूर देखना चाहेंगे।
5 of 5
KARAN JOHAR
- फोटो : SELF
इससे पहले खबरें आई थीं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इसके शुरुआती एपिसोड में लाने की तैयारी चल रही है। दोनों ने शादी के बाद से अब तक कहीं भी एक साथ कोई इंटरव्यू नहीं दिया है लेकिन करण जौहर दोनों को साथ लाने में नाकाम रहे।