शाहरुख खान का फिल्मी करियर इन दिनों अच्छा नहीं चल रहा। बीते साल उनकी फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । इसके बाद से फैंस शाहरुख की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं । खबर थी कि शाहरुख जून में अपनी नई फिल्म की घोषणा कर कर सकते हैं । लेकिन इस बीच शाहरुख खान का एक स्पेशल वीडियो सामने आया है।
2 of 7
Shahrukh Khan
- फोटो : social media
वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान किसी खास जगह पर कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। और ये कोई आम कॉफी नहीं है, इस कॉफी में खुद किंग खान की इमेज छपी हुई है।
3 of 7
Shahrukh Khan
- फोटो : social media
वीडियो में शाहरुख खान इस कॉफी की एक सिप लेते हैं और मुस्कुरा कर कैमरे के सामने पोज देते नजर आते हैं। शाहरुख खान के चेहरे की खुशी देखकर मालूम होता है कि उन्हें कॉफी में अपनी इमेज काफी पसंद आई है।
4 of 7
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही शाहरुख खान ने चीन में हुए बीजिंग फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरिमनी में 'जीरो' की स्क्रीनिंग के दौरान पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो जून में अपनी अगली फिल्म को लेकर फैसला लेंगे । वहीं, शाहरुख ने अगले दिन एक दूसरे इंटरव्यू में अपने शब्द वापस ले लिए और जून में फिल्म अनाउंस करने के प्लान को कैंसल कर दिया। शाहरुख ने कहा, 'मेरे पास अभी कोई फिल्म नहीं है। मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं।'
5 of 7
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।'