शाहरुख खान पिछले 25 सालों से अपने फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं । आज किंग खान का 53वां जन्मदिन है। ऐसे में पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है । शाहरुख बर्थडे पर आधी रात को अपने घर 'मन्नत' के बाहर आए और फैंस से मिले । उनके घर के बाहर हजारों फैंस इकट्ठा थे जो चीख-चीख कर शाहरुख को बर्थडे विश कर रहे थे ।
2 of 9
shahrukh khan
- फोटो : twitter
शाहरुख ने भी अपने फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद कहा । शाहरुख हर साल इसी तरह से अपने घर के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं । अब जब शाहरुख के घर की बात चली है तो उसके बारे में भी जान लेते हैं । शाहरुख का घर किसी राजमहल से कम नहीं है। एक जमाने में 'मन्नत' शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था ।
3 of 9
shahrukh khan
- फोटो : twitter
अब इस बंगले पर आज शाहरुख खान राज करते हैं। 'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे । शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे । बता दें कि 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट हुआ था । इसी जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई थी ।
मन्नत के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, 'मैं हमेशा समझता था कि वो जगह मुजरा सेट है या किसी विलेन का अड्डा।' शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था । शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा ।
शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है। आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर। इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है।