शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। दर्शकों और शाहरुख सहित अनुष्का, कटरीना के फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। 2 नवंबर यानी शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज हुए 'जीरो' के ट्रे्लर ने यूट्यूब पर इतिहास कायम कर दिया है। महज 48 घंटे में ही 'जीरो' के ट्रेलर को देखने वालों की संख्या 6 करोड़ से ऊपर हो गई है।
'जीरो' के ट्रेलर को केवल यूट्यूब पर ही 66,440,069 बार देखा जा चुका है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को इंतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। फिल्म में अनुष्का और कटरीना कैफ सहित शाहरुख खान अपने एकदम अलग किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में शाहरुख जहां बौने के किरदार में हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा दिव्यांग का रोल कर रही हैं। कटरीना का भी 'जीरो' में एकदम अलग किरदार मालूम पड़ता है।
शाहरुख खान की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। बीती ईद को 'जीरो' का एक टीजर भी रिलीज हुआ था। इस टीजर में शाहरुख के साथ सलमान खान दिखाई दिए थे। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म 'जीरो' में सलमान खान एक गाने में कैमियो करते दिखेंगे। इतना ही नहीं सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी सहित रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल, आर माधवन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं।
4 of 4
zero
- फोटो : social media
'जीरो' के ट्रेलर लांच पर शाहरुख ने यह भी बताया था कि इस फिल्म उनका बउआ सिंह कहां से प्रेरित हैं। शाहरुख के मानें तो उन्हें बौना बउआ सिंह का किरदार करने का विचार साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल के अप्पू राजा के किरदार को देखकर आया। कमल हासन की फिल्म अपूर्व सहोदरंगल साल 1989 में रिलीज हुई थी।