{"_id":"5bdbd620bdec2269aa2a1b8e","slug":"shah-rukh-khan-film-zero-new-poster-has-been-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ZERO: बर्थडे पर नोटों की माला और बनियान पहन अमेरिका की सड़कों में घूमते दिखे शाहरुख, फोटो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ZERO: बर्थडे पर नोटों की माला और बनियान पहन अमेरिका की सड़कों में घूमते दिखे शाहरुख, फोटो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
zero
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मानते हैं। आज वह अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीती आधी रात को शाहरुख अपने घर मन्नत से जन्मदिन के खास मौके पर फैंस से मुखातिब हुए और उनकी बधाई को स्वीकार किया। वहीं अब जन्मदिन पर शाहरुख की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह नोटों की माला पहने अमेरिका की सड़कों पर कच्छा-बनियान में नजर आ रहे हैं।
Zero
- फोटो : dna
इन सबके अलावा शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म के मेकर्स ने 'जीरो' के ट्रेलर को आज लांच करने का फैसला किया है। इस बीच ट्रेलर रिलीज से पहले 'जीरो' में शाहरुख खान का एक पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में वह नोटों की माला पहने और कच्छे-बनियान में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के ब्लैकग्राउंड को देखकर कहा जा सकता है कि वह अमेरिका की सड़कों पर खड़े हैं।
zero
- फोटो : social media
शाहरुख खान के फैंस सहित फिल्म के दर्शक भी उनके इस अलग लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर से पहले 'जीरो' के कल दो पोस्टर और रिलीज हुआ था। इसके पहले पोस्टर में शाहरुख खान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ व्हील चैयर नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर में कटरीना के साथ उनका रोमाटिंक अंदाज दिखाई दे रहा है। शाहरुख सहित जीरो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को फिल्म के दोनों पोस्टर काफी पसंद आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'जीरो' के ट्रेलर को लांच करने के लिए मुबंई में तैयरियां हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के वडाला के सिनेमाघर में मेरठ के मशहूर घंटाघर को डिजाइन किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, 'जीरो' के लांच के दौरान सिनेमाघर के अंदर मेरठ की गलियों और मेले को रीक्रिएट किया गया है। वहां पर मेरठ के मशहूर लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान जीरो के ट्रेलर को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
shah rukh zero
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'जीरो' की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुंबई में मेरठ का सेट बनाया है। अब तक 'जीरो' का एक टीजर भी रिलीज हुआ है। इसके पहले टीजर में शहारुख खान और सलमान खान की जोड़ी नजर आई थी। दर्शकों ने इस टीजर को भी काफी पसंद किया था। फिल्म जीको का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।