बीते साल शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख अपनी अगली फिल्म के लिए काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहते हैं।
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि शाहरुख अपनी ही हिट फिल्म का सीक्वल डान 3 पर जल्द काम करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक अभी शाहरुख ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख किसी नए डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने डायरेक्टर श्रीराम राघवन और मधुर भंडारकर से मुलाकात भी की थी। ऐसे में हो सकता है कि किसी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को शाहरुख जल्द ही फाइनल कर दें।
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
ऐसी भी खबर थी कि शाहरुख खान की हिट फिल्म मैं हू ना का सीक्वल बन सकता है। फिल्म ने हाल ही में रिलीज के 15 साल पूरे किए हैं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्म की डायरेक्टर ने बड़ा बयान दिया। फराह ने कहा फिल्म की सीक्वल पूरी तरह से शाहरुख खान पर निर्भर करती है। इसका मतलब अभी यह फिल्म भी नहीं बनने जा रही।
4 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
इससे पहले बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा कि 'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।'
5 of 5
shah rukh khan, madhuri dixit
- फोटो : social media
हाल ही में शाहरुख और माधुरी की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने लगी। दरअसल फैंस को भी पुराने दिनों की याद आ गई। तस्वीर में माधुरी ब्लू कलर की साड़ी में बिल्कुल ट्रेडिनशल लुक में हैं तो वहीं शाहरुख ने ब्लेजर पहन रखा है और पाउट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खास बात ये है कि उस वक्त मोबाइल और सेल्फी का दौर नहीं था तब भी शाहरुख तस्वीर खिंचाने के लिए पाउट बनाते दिख रहे हैं। शाहरुख का ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।