शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाले डायरेक्टर कर्नल राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। शाहरुख ने छोटे पर्दे पर सीरियल फौजी से कदम रखा था। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था।
2 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बेटी ने बताया कि मेरे पिता का निधन बुद्धवार रात 10.10 बजे हो गया। वह कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनकी मौत अचानक हुई। वह स्वस्थ थे, लेकिन शांति से इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
3 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
कपूर के बेटे ने इस दुखद खबर को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे प्यारे पिता राज कुमार कपूर ने अपने शरीर को एक नए रोमांच पर जाने के लिए छोड़ दिया है।
शाहरुख खान को एक बड़ा ब्रेक देने में उनका मुख्य योगदान रहा। हालांकि वह इस बात को कभी भी नहीं स्वीकारना चाहते थे कि उन्होंने शाहरुख खान को बनाया। वह हमेशा यही कहते थे कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बनाया है।
5 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
उन्होंने समर खान की किताब "SRK - 25 Years of a Life" में अपनी बात रखी थी और शाहरुख़ खान के बारे में कई बातें बताई थीं। उन्होंने लिखा, 'शाहरुख के माता-पिता ने उन्हें बनाया, मैंने कुछ नहीं किया। मैंने उन्हें सुपरस्टार नहीं बनाया। मैंने बस एक नौकरी के लिए सही आदमी को चुना। उनके जीवन में इससे पहले या उसके बाद जो हुआ, उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।'