शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। सुहाना उन सेलिब्रिटी किड्स में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। सुहाना खुद भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं।
लंदन में कॉलेज दोस्तों के साथ मस्ती कर रहीं सुहाना खान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
सुहाना इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। लंदन से एक नई तस्वीर आई है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं। नो मेकअप लुक में होने के बाद भी सुहाना तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on
खबर है कि सुहाना खान और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे। सुहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक शानदार एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। फैशन मैगजीन वोग को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के बारे में कई बातें कहीं।
बता दें कि सुहाना ने हाल ही में वोग मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया है। सुहाना कहती हैं कि उन्हें याद नहीं है कि कोई ऐसा लम्हा आया हो जब उन्होंने तय किया हो कि वह एक्टिंग करना चाहती हैं। जब वह छोटी थीं, वह अलग-अलग तरह से बातें करती थीं, उनके माता-पिता ने तभी महसूस किया कि वह एक्टिंग के लिए गंभीर हैं।
काफी समय से चर्चाएं हैं कि सुहाना खान को करण जौहर अपने बैनर तले लॉन्च करेंगे। सुहाना की एक तस्वीर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा था कि- 'उसे स्टेज पर देखा है और मेरा सीना गर्व से फूल जाता है। वो बेहद शानदार है और एक जन्मजात टैलेंट है। सुर्खियों में आने पर स्वागत है। सबसे मुश्किल पलों में भी यह तुम्हें प्यार में डुबो देगा और मुझे कभी अंकल न कहने के लिए शुक्रिया। बहुत प्यार।'