फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo टाइगर श्रॉफ की इस एक्ट्रेस ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बोलीं - 'वो मेरे कपड़ों से करते थे...'

Mon, 22 Oct 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Baaghi 2 actress Tanya Paul Singh accused Adnan Sheikh for molestation
Tanya Paul Singh - फोटो : instagram

#MeToo कैंपेन के तहत ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें जानने के बाद यकीकन आपको धक्का जरूर लगा होगा। इस लिस्ट में एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक तो वहीं गायक से लेकर लेखक तक हर कोई इस कैंपेन की आग में फंसता नजर आ रहा है। इस बीच टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' की एक्ट्रेस ने असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर अदनान शेख पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Tiger Shroff Baaghi 2 actress Tanya Paul Singh accused Adnan Sheikh for molestation
Tanya Paul Singh - फोटो : instagram

इस एक्ट्रेस का नाम तान्या पॉल सिंह है और यह 'बागी 2' की दूसरी लीड एक्ट्रेस थीं। तान्या ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपनी आपबीती लोगों के साथ साझा की। तान्या ने लिखा - 'यह सब 'बागी 2' फिल्म की शुरुआत में हुआ। राइटर और डायरेक्टर के साथ हुई मीटिंग में बीच में ही मेरी ब्रॉ से छेड़छाड़ करते थे। वह मेरी जांघ पर तेजी से हाथ मारते थे। वहां पर मौजूद 3 असिस्टेंट डायरेक्टर जिनमें से महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं उन्होंने पूरा वाकया देखा था। सभी महिलाएं कहती थीं कि क्या उन्हें प्रोफेनशल तौर पर फिजिकली कितनी दूरी बनानी चाहिए इसके बारे में नहीं पता।'




 

Tiger Shroff Baaghi 2 actress Tanya Paul Singh accused Adnan Sheikh for molestation
Tanya Paul Singh - फोटो : instagram

तान्या ने आगे लिखा - 'इस बात को एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को बताया। वह महिलाओं का सपोर्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि उनसे जितना हो सकता है वह मदद करेंगी, साथ ही कहा कि आपको पता है मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। हम लोग सब कुछ जानते हैं। वह डायरेक्टर के रिश्तेदार हैं और वह उन पर अंधा विश्वास करते हैं। वह 6 फिट के हैं और अगर मैं कोशिश भी करती उन्हें चाटा मारने की तो मेरे हाथ उनके चेहरे तक नहीं पहुंच पाते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Baaghi 2 actress Tanya Paul Singh accused Adnan Sheikh for molestation
Tanya Paul Singh - फोटो : instagram

तान्या यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा - 'शूट के आखिरी दिन मैंने काले रंग का टॉप पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि यह शूट के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने ब्रॉ पर हाथ लगाते हुए कहा। शूट के आखिरी दिन मैंने बड़ी हिम्मत जुटाकर उनके कहा यह सब सेट पर करना बंद करिए। वह मसाज करने के लिए कहते थे और हर महिला से कहते थे।'

विज्ञापन
Tiger Shroff Baaghi 2 actress Tanya Paul Singh accused Adnan Sheikh for molestation
Tanya Paul Singh - फोटो : instagram

तान्या ने कहा - 'इन सबसे मेरे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ा है। मेरा 10 किलो वजन बढ़ गया। मैं 6 महीने तक डिप्रेशन में थी। इन 6 महीनों में मुझे अहसास हुआ कि अगर आप इंडस्ट्री में किसी बड़े शख्स के रिश्तेदार न हो तो अच्छे काम के बावजूद बहुत कुछ झेलना पड़ता है।' आपको बता दें, 'बागी 2' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी जिसमें टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी के अलावा तान्या दूसरी लीड एक्ट्रेस थीं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed