फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान बहुत बड़ा नाम हैं और अब बेटी सुहाना भी उनके नक्शे-कदम पर चल रही हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में सुहाना खान नंबर 1 पर हैं। कुछ समय पहले सुहाना अपनी मां के शोरूम के इनॉगरेशन में पहुंची थीं।
फिर स्विम सूट में दिखीं शाहरुख खान की बेटी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
तब से वो मीडिया की नजरों में हैं। इस ईवेंट में सुहाना ने रेड कलर के वन पीस में नजर आई थीं। ईवेंट में पहुंचे बड़े-बड़े सेलेब्रिटी सुहाना की खूबसूरती को देखकर हैरान रह गए थे। सुहाना अभी स्कूल में हैं लेकिन अभी से लाइम लाइट में रहती हैं।
हाल ही में सुहाना की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुहाना उन हीरोइनों को टक्कर दे रही हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर करती हैं।
तस्वीर में सुहाना ने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है और पूल से बाहर झांक रही हैं। सोशल मीडिया यूजर अब शाहरुख के साथ उनकी बेटी के भी फैन हो गए हैं। यूजर सुहाना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A post shared by Suhana ✨ (@suhanakhan143) on
पिछले महीने भी सुहाना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें सुहाना किसी बॉलीवुड दीवा की तरह झुलफों की तरह पीछे करती नजर आ रही थीं। ये वीडियो उनके स्कूल का लग रहा है।