शाहरुख खान ने बीते दो नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से प्रशंसकों ने बधाइयां दीं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुबई स्थित इमारत बुर्ज खलीफा उनके रंग में रंगा नजर आया, जिसे देखकर अभिनेता भी बेहद उत्साहित नजर आए।
शाहरुख खान के रंग में रंगा दिखा बुर्ज खलीफा, सुहाना और अबराम के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन
शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने एक शानदार लाइटिंग शो का आयोजन किया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने शानदार अंदाज में शाहरुख खान को इस मौके पर बधाई दी। बुर्ज खलीफा पर शाहरुख की कई फिल्मों से ली गई तस्वीरें दिखाई गईं। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के सिलसिले में किंग खान दुबई में ही हैं।
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बुर्ज खलीफा के सामने से एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हूं। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया। दुबई में मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं।‘
View this post on Instagram
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में शाहरुख खान और सुहाना पोज दे रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में शाहरुख खान, उनके छोटे बेटे अबराम और आलिया छिब्बा (अबराम की कजिन) हैं।
शाहरुख खान के दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने भी एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शाहरुख खान खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख। लव यू। हमेशा ये लाइटें ऐसी ही जगमगाती रहें।'
View this post on Instagram
Happy birthday @iamsrk !! Love you !! May the lights shine on forever .... ❤️❤️❤️
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on