बॉलीवुड एक्टर्स की पार्टियां कई वजहों से चर्चा में रहती हैं। इन पार्टीज में एक तरफ जहां एक्टर्स के टूटे दिल जुड़ जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई मजबूत रिश्ते भी बिखर जाते हैं। ऐसा ही दोस्ती का रिश्ता कुछ साल पहले कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में टूटा, जिसे जुड़ने में कई साल लग गए। ये रिश्ता था सलमान खान और शाहरुख खान की अटूट दोस्ती का।
2 of 6
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के जब दो सूरमा आपस में भिड़ गए तो हर तरफ भूचाल आ गया। शाहरुख और सलमान की लड़ाई को पर कई लोगों ने मिट्टी डालने की कोशिश की लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगी। कटरीना के जन्मदिन पर जो हुआ वो सालों पुरानी आग थी, जो कई सालों से दोनों के दिलों में जल रही थी।
3 of 6
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय
- फोटो : instagram/aishwaryaFanClub
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत साल 2002 में हो चुकी थी जब सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच भी दूरियां बढ़ने लगी थीं। एक दिन फिल्म 'चलते चलते' के सेट पर सलमान ने आकर हंगामा कर दिया। शाहरुख ने सलमान को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। ये बात शाहरुख को बहुत बुरी लगी और उन्होंने इस फिल्म से ऐश्वर्या को हटाकर रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया।
4 of 6
शाहरुख खान, सलमान खान
- फोटो : instagram/iamsrk, colorstv
इस घटना के बाद सलमान और शाहरुख के बीच मनमुटाव पैदा हो गया। फिर 16 जुलाई 2008 को कटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान और शाहरुख फिर आमने सामने आ गए। दोनों पहले एक दूसरे की खिंचाई करने लगे लेकिन बाद में मामला बढ़ गया और दोनों की तीखी बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया। एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि शाहरुख ने मेरे बारे में जो कुछ कहा, वो मुझे पसंद नहीं। हालांकि वो मेरे परिवार की इज्जत करते हैं और मैं उनकी। हम एक दूसरे से भी आंखें नहीं मिलाते।
5 of 6
सलमान खान, शाहरुख खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख और सलमान के बीच ये दुश्मनी अर्पिता खान की शादी में खत्म हो गई। अर्पिता के संगीत समारोह में शाहरुख ने हिस्सा लिया और रिसेप्शन में उन्होंने मेहमानों का स्वागत एक परिवार के सदस्य की तरह किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने जमकर डांस भी किया। हालांकि वे इस शादी में शामिल नहीं हो सके।