बॅालीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जीरो' की सक्सेस के बाद कुछ इस तरह बेटे अबराम के साथ वक्त बिता रहें हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ क्रिसमस विश करते नजर आ रहे हैं। गौरी खान द्वारा शेयर किए गये इस फोटो में शाहरुख और अबराम बेहद शानदार नजर आ रहे हैं।
अबराम की तस्वीर पर शाहरुख ने लिखा, सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने चांद पैदा किया है.
शेयर किये गये फोटो में शाहरुख खान आइकॉनिक पोज में खड़े दिख रहे हैं, जब कि उनके बेटे अबराम भी उनकी कॅापी करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इस फोटो में ओलिव ग्रीन कलर के स्वैटशर्ट, ब्लक कलर की कैपरी और व्हाइट रंग के जूते में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके बेटे अबराम ब्लैक कलर की टी-शर्ट, ग्रे कलर की कैपरी और व्हाइट जूते में नजर आ रहे हैं।
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
गौरी खान के इस ट्वीट को शाहरुख खान ने भी रिट्वीट किया है। शाहरुख खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है, "सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने चांद को पैदा किया है... आप सभी को मैरी क्रिसमस"। आपको बता दें कि इसे पहले गौरी खान ने शाहरुख और अबराम की एक फोटो शेयर की थी।
शाहरुख ने एक कैप्शन भी लिखा था। " क्या हम इन्हें दुनिया के सबसे प्यारे कपल कह सकते हैं"। बॉलीवुड बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रक्रिया मिल रही है। शाहरुख के फैंस को फिल्म में उनका बौना किरदार काफी पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मैसेज कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।