फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi: ...तो इस शख्स के साथ शबाना की मां करा देतीं उनकी शादी, लेकिन फिल्म लाइन में नहीं भेजती

Sun, 05 Jun 2022 05:21 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 05 Jun 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi at the launch of The Oldest Love Story book talks about why her mother did not want her to appear in films and to get married
द ओल्डेस्ट लव स्टोरी किताब के विमोचन के दौरान शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनत्री शबाना आजमी ने अपने करियर की शुरुआत 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से की। इस फिल्म के रिलीज के बाद जब शबाना आजमी की मां शौकत आजमी फिल्म को देखने आई तो शबाना आजमी के काम को देखकर खूब खुश हुई। लेकिन इस फिल्म के दो महीने बाद ही जब उन्होंने शबाना आजमी की दूसरी फिल्म 'फासला 'देखी तो शबाना आजमी से बहुत नाराज हुईं और कहने लगीं कि अगर मुझे पता होता कि तुम ऐसी फिल्म करोगी तो फिल्म लाइन में कभी आने नही देती और तुम्हारा विवाह किसी लूले लंगड़े से करा देती। आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह इसका खुलासा खुद शबाना आजमी ने  यहां मुंबई में एक किताब 'द ओल्डेस्ट लव स्टोरी' के विमोचन के अवसर पर किया।

Shabana Azmi at the launch of The Oldest Love Story book talks about why her mother did not want her to appear in films and to get married
शौकत आजमी (शबाना की मां) अपने बेटे बाबा आजमी से सीटी बजाना सीखते हुए - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बड़ी सख्त थीं शबाना की मां
शबाना आजमी अपनी मां शौकत आज़मी के बारे में कहती हैं, "मेरी मां एक बहुत अच्छी महिला, मां और बीवी थीं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ में बराबर तालमेल रखती थीं। और, ये मैं हमेशा उनसे सीखती हूं। पर वह बॉलीवुड की निरूपा रॉय टाइप की मां नही थीं। वह बहुत ही कठोर और बेबाक तरीके से अपनी बात को रखती थी। वह कब आपको जमीन पर उतर देंगी पता भी नही चलेगा।'' 

Shabana Azmi at the launch of The Oldest Love Story book talks about why her mother did not want her to appear in films and to get married
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म देखकर मां ने की तारीफ
शबाना आजमी कहती हैं, ''मेरी पहली फिल्म 'अंकुर' को श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को मेरी मां मुझसे आगे वाली कतार में बैठ कर देख रही थी। फिल्म देखते हुए उन्होंने मुझे कहा, “तुम एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हो, मुझे गर्व हैं तुम पर। ये फिल्म बहुत अच्छी हैं। मेरे अगल बगल के लोग देखकर सोचने लगे होंगे कि ये सब क्या चल रहा हैं। मां की बात सुन कर मैं बहुत कॉन्फिडेंट हो गई।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi at the launch of The Oldest Love Story book talks about why her mother did not want her to appear in films and to get married
द एम्पायर में एसन दौलत के रूप में शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरी फिल्म देखने के बाद बदल गया बर्ताव 
शबाना आजमी कहती हैं, ''ठीक दो महीने बाद मेरी दूसरी फिल्म 'फासला’ आई जिसे ख्वाजा अहमद अब्बास ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को देखकर मेरी मां बोली कि शबाना ये इतनी बेहूदी फिल्म हैं और तुमने इतना बेहूदा काम किया है कि अगर ये फिल्म तुमने मुझे पहले दिखा दी होती तो मैं तुम्हारी शादी किसी लंगड़े लूले से करा देती लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में नहीं भेजती।" 

विज्ञापन
Shabana Azmi at the launch of The Oldest Love Story book talks about why her mother did not want her to appear in films and to get married
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मां के साथ बेरुखी से पेश आती थीं शबाना
शबाना आजमी ने बताया, ''मैं 9 साल की उम्र में अपनी मां से बहुत बेरुखा बर्ताव करती थी। तब एक बार मेरी मां ने मुझे फोन किया और कहा कि तुम ऐसा व्यवहार क्यों कर रही हो? मैंने उन्हें कहा कि मुझे लगता हैं कि आप मुझसे ज्यादा मेरे भाई से प्यार करती हो। तब वह मुझे बोली कि देखो मैं तुम्हारी मां होने के साथ साथ एक इंसान भी हूं। तुम्हारा स्वभाव बहुत ही बेरुखा और अप्रिय हैं और ये सब मुझे पसंद नही हैं। तुम्हारा भाई बहुत ही प्यारा, अच्छे स्वभाव का हैं। इसीलिए मैं उससे अच्छा बर्ताव करती हूं।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed