अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी साबित नहीं हुई है। दोनों सितारों की फिल्म 'सेल्फी' हाल ही में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले दिन से ही फिल्म को लोगों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से टिकट खिड़की पर यह फिल्म लगातार जूझती नजर आ रही है।
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई
राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दोनों ही अभिनेताओं को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उनकी इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब नजर आ रही है। राज मेहता को सुपरहिट फिल्म गुड न्यूज के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था, लेकिन उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म यह करिश्मा नहीं दोहरा सकी है।
Sharmila Tagore: शर्मिला को आई शुरुआती दिनों की याद, बोलीं- लोग सैफ से पूछते थे कि एक्टर बनोगे या क्रिकेटर?
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे से ही सेल्फी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इस फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन तीन करोड़ 80 लाख, तीसरे दिन तीन करोड़ 95 लाख, चौथे दिन एक करोड़ 30 लाख और पांचवें दिन एक करोड़ 10 लाख का कारोबार किया। इस बीच फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।
Amitabh Bachchan: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को महज एक करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 13.70 करोड़ हो गया है। बड़े सितारों और डायरेक्टर की मौजूदगी के बाद भी फिल्म के इस तरह के कलेक्शन ने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है।
Naga Shaurya: गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने वाले को नागा शौर्या ने जमकर लगाई फटकार, लोग बोले- हमारा असली हीरो
बता दें कि इस फिल्म की कमाई हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा से भी कम है। बड़े बजट में बनी सेल्फी की इतने कम बिजनेस के बाद यह फिल्म अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
Akshay Kumar: 'अपने फिल्मों के फेलियर को एक्सेप्ट करना चाहिए', अक्षय के इस बयान की राजतव दत्ता ने की सराहाना