टीवी की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। सीरियल में जेनिफर और हर्षद के अलावा अभिनेता सहबान आजिम और एक्ट्रेस नमिता दुबे भी सपोर्टिंग किरदार में नजर आएंगे। इतना ही नहीं सहबान आजिम और जेनिफर के अफेयर की चर्चाओं का बाजार इन दिनों गरम है।
दोनों के रिलेशनशिप को लेकर जब सवाल किया गया तो सहबान ने बताया, 'मैं जेनिफर को 8 साल से जानता हूं और हम दोनों सिंगल हैं। हमें सबसे पहले खुद से प्यार करना चाहिए बाद में किसी और से क्योंकि अगर आप खुद से प्यार नहीं करते तो किसी और से भी प्यार नहीं कर सकते। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।'
सहबान अजीम ‘दिल मिल गए’ जैसे सीरियल से खास पहचान बना चुके हैं और अब वे ‘बेपनाह’ में जेनिफर विंगेट के साथ नजर आएंगे। हाल ही में जेनिफर और सहबान को पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया था।
हाल ही में 'बेपनाह' का प्रोमो रिलीज हुआ है, जो पहली नजर में देखने पर काफी दर्दनाक लगता है। प्रोमो की शुरुआत में जोया और आदित्य दोनों के पार्टनर्स आत्महत्या कर लेते हैं। कहानी में होने वाला यह हादसा दो अजनबियों को मिला देता है। आपको बता दें कि जेनिफर के आखिरी शो 'बेहद' को काफी पसंद किया गया था। अब देखना यह है कि इस शो को दर्शकों का कैसा रिएक्शन मिलता है।