नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल की शुरूआत 7 दिसंबर से होने जा रही है। बता दें सीरीज के रिलीज होने से पहले ही नेटफ्लिक्स ने यश राज स्टूडियोज में प्रीमियर रखा। इस मौके पर जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं सीरीज के दौरान हिंदी वर्जन की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे।
फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल के डायरेक्टर एंडी सेर्किस और उनके बेटे लुइस भी पहुंचे। हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टियन बेल भी इस मौके पर नजर आए। बता दें प्रीमियर में अनिल कपूर, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और माधुरी दीक्षित मौजूद थे। सीरिज में इन सितारों ने अलग-अलग किरदारों को अपनी आवाज भी दी है।
3 of 5
Mowgli Legend of the Jungle
- फोटो : social media
फिल्म रूडयार्ड किपलिंग की जंगल बुक कहानियों पर आधारित है। 29 नवंबर को मोगली 'लीजेंड ऑफ द जंगल' को लॉस एंजिल्स, न्यूयार्क, सैन फ्रैंसिस्को के सभी थियेटरों में रिलीज किया जाएगा। साथ ही यह फिल्म 7 दिसंबर को ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर दुनिया भर में रिलीज होगी।
4 of 5
Mowgli: Legend of the Jungle
- फोटो : social media
एंडी सेर्किस का कहना है कि आप यह स्वीकार किए बिना दुनिया को नहीं बता सकते हैं कि मोगली की कहानी का जन्म भारत में हुआ था और रुपयार्ड किपलिंग भारत से ही थे। उनका कहना है कि वह हमेशा से ही मोगली की कहानी का भावनात्मक पक्ष अपनी फिल्म में उभारना चाहते थे।
5 of 5
Mowgli
- फोटो : screengrab from Mowgli Trailer
इस फिल्म में जंगल बुक के बाहरी और अपनेपन को दिखाना चाहते थे। एंडी सेर्किस ने कहा था कि जब रुडयार्ड ने यह किताब लिखी थी। तब वह भी छोटे थे। उनकी पहली भाषा हिंदी थी और उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ ब्रिटेन भेजा गया। इसलिए हम कह सकते हैं कि उन्होंने अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। यह बात मेरी फिल्म में होगी। यह पूरी तरह मोगली पर केंद्रित होगी।