फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Scoop Trailer Out Karishma Tanna looks fearless crime journalist in Hansal Mehta Directorial Based on Jina Vor

Scoop Trailer: करिश्मा तन्ना की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप' का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब-कहां देख सकेंगे

Mon, 15 May 2023 03:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 15 May 2023 03:02 PM IST
सार

हंसल मेहता की अपकमिंग क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। करिश्मा तन्ना, प्रोसेनजीत चटर्जी, हरमन बवेजा द्वारा अभिनीत यह सीरीज दो जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Scoop Trailer Out Karishma Tanna looks fearless crime journalist in Hansal Mehta Directorial Based on Jina Vor
क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंसल मेहता की अपकमिंग क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। करिश्मा तन्ना, प्रोसेनजीत चटर्जी, हरमन बवेजा द्वारा अभिनीत यह सीरीज दो जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस वेब सीरीज में करिश्मा एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं। इस वेब सीरीज में करीश्मा लीड रोल में दिखेंगी। ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखाया गया है कि खबरें लिखने वाली पत्रकार जागृति पुलिस, अंडरवर्ल्ड और मीडिया की सांठगांठ के बीच फंसी हुई है। एक फोन कॉल घटनाओं की एक श्रृंखला को सेट करता है। ट्रेलर में करिश्मा तन्ना के एक बेहद सफल क्राइम रिपोर्ट्स के तौर पर दिखाया गया है। उनकी पत्रकारिता की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर इतना भी समझ आता है कि करिश्मा को एक मर्डर के आरोप में जेल में बंद कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Scoop Trailer Out Karishma Tanna looks fearless crime journalist in Hansal Mehta Directorial Based on Jina Vor
क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप' - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज स्कूप वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इसमें करिश्मा के अलावा प्रोसेनजीत चटर्जी और हरमन बावेजा भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि करिश्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद करिश्मा ने बॉलीवुड में कमद रखा। वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं, स्कूप का ट्रेलर देखने के बाद इस वेब सीरीज में करिश्मा की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

वेब सीरीज में दिखाया गया है कि छोटे शहर में एक पत्रकार को अपनी जान को जोखिम में डालकर क्राइम रिपोर्टिंग की जाती है। इसमें न्यूजरूम और क्राइम रिपोर्टर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है। जो स्कैम 1992 के फैंस हैं उन्हें इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद होगी इसके सीक्वल की घोषणा! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed