वर्ष 1989 में आई फिल्म 'थानेदार' और इसके दो साल बाद 1991 में आई फिल्म 'हम' में एक समानता है। और वह है इन दोनों के गीत क्रमशः 'तम्मा तम्मा लोगे' और 'जुम्मा चुम्मा दे दे'। यह समानता किसी इत्तेफाक के चलते नहीं बल्कि कोरियोग्राफर सरोज खान की एक गलती की वजह से हुई। जब हम के निर्देशक मुकुल एस आनंद को इसका पता चला था तो फिल्म हम तो उनके हाथ से गई ही, जिस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने ये गाना सुना, उस फिल्म 'खुदा गवाह' से भी सरोज खान को बाहर कर दिया गया। सरोज खान को माधुरी दीक्षित के गानों एक दो तीन, धक धक करने लगा और श्रीदेवी के हिट डांस नंबर मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां है के लिए जाना जाता है।
2 of 5
गणेश आचार्य, सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान अपने निधन से कुछ महीने पहले ही एक और कोरियाग्राफर गणेश आचार्य से झगड़े के चलते सुर्खियों में रहीं। किसी बड़े निर्देशक से उनका झगड़ा सिर्फ मुकुल एस आनंद से ही हुआ। दरअसल, अभिनेता संजय दत्त उन दिनों फिल्म 'खुदा गवाह' की शूटिंग कर रहे थे। वह फिल्म में इंस्पेक्टर रजा मिर्जा का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन, उन्होंने कुछ दृश्यों की शूटिंग करने के बाद यह फिल्म छोड़ दी। बाद में इस किरदार को दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नागार्जुन अक्कीनेनी ने निभाया है। फिल्म छोड़ते वक्त संजय दत्त ने कहा था कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक मुकुल आनंद को उनके हिस्से की शूटिंग पूरी करने के लिए 70 दिन का समय दिया था। लेकिन, उन्होंने पूरा समय सिर्फ अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करने में ही बर्बाद कर दिया।
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तब इस बारे में फिल्म के निर्देशक मुकुल आनंद ने एक नई कहानी बताई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म को अफगानिस्तान में शूट किया जाना था और इसका इंतजाम करने में थोड़ी देर हो गई थी। मुकुल ने बताया कि हालांकि, संजय दत्त का फिल्म छोड़ने का कारण यह नहीं है। दरअसल, वह फिल्म 'थानेदार' में बप्पी लाहिड़ी और सरोज खान के साथ 'तम्मा तम्मा लोगे' गीत में काम करने के खुद को दोषी मानते हैं। क्योंकि यह गीत फिल्म 'हम' के 'चुम्मा चुम्मा दे दे' की नकल है। मुकुल बताते हैं कि उन्होंने संजय को फिल्म छोड़ने के लिए कभी नहीं बोला। बस उन्होंने खुद को अनजाने में हुई इस गलती का दोषी मानते हुए खुद फिल्म छोड़ दी थी।
4 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकुल ने बताया कि फिल्म 'हम' के गीत 'जुम्मा चुम्मा दे दे' को कोरियोग्राफ करने के लिए सरोज खान को चुना गया था। वह उन कुछ लोगों में शामिल थीं जिसके सामने उस गीत की चर्चा हुई थी। बाद में सरोज खान जाकर बप्पी लाहिड़ी से मिलीं और उन्होंने गीत की पूरी जानकारी उन्हें दे दी।
5 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी ने आव देखा ना ताव और इसकी एक नकल 'तम्मा तम्मा लोगे' तैयार कर दिया। सरोज खान की इस हरकत का पता जब 'हम' के मेकर्स को लगा तो उन्होंने सरोज को फौरन फिल्म से बाहर कर दिया। इस गीत को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत में कविता कृष्णमूर्ति और सुदेश भोसले ने गाया है।