बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। सारा हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। साथ ही सारा खुद से जुड़ी हुई हर बात को भी अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों सारा अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। जिसके सिलसिले में वो शहर-शहर घूम रही हैं और कई इवेंट्स में शिरकत कर रही हैं।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : insatgram
हाल ही में सारा दिल्ली में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में सारा ने अपने करियर से लेकर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फिटनेस और एम्पावरमेंट जैसे मुद्दों पर बात की। सारा ने इस समिट में बताया कि उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को कैसे कम किया। इस दौरान उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इसके लिए अपनी इच्छाशक्ति कैसे जागृत की।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा ने बताया कि, 'मुझे याद है जब मैं खुद से कहती थी, तुम्हें पता है तुम करने जा रही हो और मैं जिम गई, जहां मैंने एक भारी गेंद हाथ में लेकर 3 क्रंचेज किए। लेकिन मैं और ज्यादा नहीं कर सकी, क्योंकि मेरा वजन काफी ज्यादा था और मैं फिट नहीं थी। मैं जिम से बाहर निकली और घर आ गई और खुद से कहा, मुझे नहीं पता कि मैं इसे कर सकती हूं या नहीं, हो सकता है मैं इसे ना कर सकूं।'
4 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : social media
आगे सारा ने बताया, 'इसके बाद भी मैं अगले दिन उठी और फिर से जिम गई और इस बार मैंने चार क्रंचेस किए और फिर पांच किए और इसके बाद छह किए। मैं ये सब शेखी बघारने के लिए नहीं कह रही हूं, लेकिन अब मैं वास्तव में क्रंच चैलेंज ले सकती हूं। आज सुबह भी मैंने बहुत सारे एब्स किए हैं।'
5 of 5
Love Aaj Kal 2 first look
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सारा के साथ इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी हैं। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म के जरिए सारा और कार्तिक पहली बार बिग स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सारा अली खान के खाते में अभी और भी कई फिल्में हैं। सारा इसके बाद वरुण धवन स्टारर फिल्म 'कुली नं. 1' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी जारी है।