अभिनेत्री सारा अली खान बॉलीवुड की फिटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अक्सर जिम के बाहर स्पॉट होती रहती हैं। हालांकि फिल्मों में आने से सारा का वजन काफी बढ़ा हुआ था। अब सारा ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
फिट होने से पहले ऐसे दिखती थीं सारा अली खान, पुराना वीडियो देख फैंस को भी नहीं आ रहा यकीन
इस वीडियो में सारा एक फ्लाइट में बैठी हैं। वो अपने दोस्तों के साथ हैं जहां उनकी दोस्त सो रही होती हैं। सारा अपने दोस्तों का वीडियो बनाती हैं और क्यूट एक्सप्रेशन देती हैं। वीडियो के साथ बैकग्राउंड में गाना 'सर जो तेरा चकराए...' बज रहा होता है।
वीडियो शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा- 'हाजिर है सारा का सारा सारा। जो पहले था उसे 'हल्का' बना लीजिए। जो यह पहले थे उससे भी 'हल्का' बना लीजिए।' सारा ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन लुक का क्रेडिट जिम इंस्ट्रक्टर को दिया है।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
फिल्मों में आने से पहले सारा करीब 96 किलो की थीं। आज सारा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्री में होती हैं। सारा के लिए ये यात्रा आसान नहीं थी। इस गजब के ट्रान्सफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की। खुद को फिट करने के लिए सारा ने चार महीने बहुत मेहनत की थी। इन चार महीनों में सारा ने 30 किलो वजन घटाया था।
सारा जल्द ही फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में सारा और कार्तिक की रोमांटिक केमेस्ट्री युवाओं को खूब भा रही है। सारा और कार्तिक पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इसमें दो समयकाल के मोहब्बत को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। यह फिल्म इसी साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का पहला टीजर पोस्टर रिलीज, फुटबॉल खेलते दिखे खिलाड़ी