एक्ट्रेस सारा अली खान एक के बाद एक दो हिट फिल्में केदारनाथ और सिम्बा देकर सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों के हिट होने से उनकी पॉपुलरिटी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सारा अली खान सिंगापर के एक स्कूल में लेक्चर देने पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अली खान ने बताया कि 'जब मैंने 10वीं की पढ़ाई पूरी की तो मेडिसिन के क्षेत्र में जाना चाहती थीं लेकिन कई बार मेरे हाथ कांपने लगते हैं और स्थिर नहीं होते। मुझे महसूस हुआ कि मैं सर्जरी नहीं कर सकती। इसके बाद मैंने लॉ करने का फैसला लिया लेकिन मैंने इतिहास और राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया।'
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा ने आगे बताया कि 'कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मैं लगभग सभी विषयों की किताबें पढ़ती थीं। मुझे पढ़ने की ऐसी आदत है कि मेरी मां मुझसे किताबें ले लेती थीं और कहती थीं कि ये नॉर्मल नहीं है। हर वक्त इस तरह पढ़ना ठीक नहीं है। पढ़ाई के आखिरी साल मैंने एक्टिंग कोर्स किया। थियेटर में काम करने के दौरान मुझे जो हड़बड़ी महसूस हुई वैसा पहले कभी नहीं हुआ था।'
4 of 5
Sara Ali Khan and Veer Pahariya
- फोटो : social media
इन सबके बीच सारा ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। सारा अली खान ने बताया कि 'वीर पहाड़िया इकलौते शख्स हैं, जिसे मैंने डेट किया है, उनके अलावा मैंने आज तक किसी को भी डेट नहीं किया। हमारे रिश्ते के बीच किसी तरह की परेशानी भी नहीं आई थी और ना ही वीर ने मेरा दिल तोड़ा था, एक अच्छे मोड़ पर सब कुछ हमने अपनी मर्जी से ही खत्म कर दिया था।'
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
गौरतलब है कि देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया हैं। सारा और वीर ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी। एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आ सकती हैं।