पापा
सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' भले ही सिनेमाघरों में धमाल ना मचा पाई हो, मगर उनकी बेटी
सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही कई फिल्म निर्देशकों की पसंद बनती जा रही हैं। फिल्म 'केदारनाथ' के बाद एक ओर निर्देशक ने सारा को अपनी फिल्म में लेने के मन बनाया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सारा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर के ऑफिस से निकलती हुई दिखीं थीं। जिसके बाद से मीडिया में यह खबर चल रही है कि आशतोष सारा को अपनी अपकमिंग ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। आशतोष ने 'लगान', 'जोधा अकबर' और 'मोहन जोदाड़ो' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।
खबरों के अनुसार सारा आशतोष की इस ऐतिहासिक फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 16वीं और 18वीं शताब्दी के इतिहास पर आधारित होगी। आशुतोष सारा को अपनी फिल्म में लेने के लिए फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर से भी संपर्क कर रहे हैं। गौरतबल है कि बीते दिनों अनुष्का शर्मा भी सारा अली खान को अपनी एक फिल्म में लेने का विचार बना रही थीं। मगर बात नहीं बन सकी।
आपको बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के 'धोनी' यानी सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। यह एक लव स्टोरी होगी।