संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर बेशक विवाद चल रहा हो लेकिन पूरी फिल्म में विवाद की वजह फिलहाल ढूंढे नहीं मिल रही है। भारी विवादों के बीच आखिरकार 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने को तैयार है और हम आपको बता रहे हैं 10 कारण, जिनकी वजह से आपको पद्मावत जरूर देखनी चाहिए...
फिल्म देखने के बाद आप यह कह सकते हैं कि भले कि रानियां पर्दे में रहा करती थीं लेकिन वक्त पड़ने पर दुश्मनों को अपनी अक्ल से बुद्धिमत्ता से दांत खट्टे करने में माहिर थी। रानी पद्मावती के इस बेजोड़ नमूने को संजय लीला भंसाली ने बखूबी दिखाने की कोशिश की है।
इस फिल्म में खिलजी-महारावल-पद्मावती के बीच की राजनीतिक खींचतान को जिस तरह दिखाया गया है वो कमाल है। रानी की अक्लमंदी का बेजोड़ नमूना तब दिखता है जब रानी अपने राजा को खिलजी की कैद से छुड़ाने के लिए कुछ शर्त रखती है और खिलजी उनकी सारी शर्ते मान लेता है। और वहीं पर आधी जंग पद्मावती जीत लेती हैं।
संजय लीला भंसाली पर इस फिल्म को लेकर भले ही राजपूतों और पद्मावती को लेकर कई आरोप लग रहे हों लेकिन उन्होंने राजपूतानियों को गर्व करने का मौका बार-बार दिया है। हां जहां तक फिल्म के निर्देशन की बात है तो भंसाली साहब कुछ-कुछ बाहुबली फिल्म से प्रभावित दिखे हैं। फिल्म में युद्ध के सीन को बखूबी फिल्माया है।
3डी फिल्म होने की वजह से दर्शक काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर इस फिल्म को राजपूतों के विवाद से उपर उठकर देखें तो यह एक जबरदस्त फिल्म है।