अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हिंदी सिनेमा में तेजी से दुश्मन बनाती जा रही हैं। कुल जमा दो फिल्में करके ही इतराती फिर रहीं सारा अली खान इन दिनों जानबूझकर ऐसी खबरों को हवा दे रही हैं, जिनके जरिए इंडस्ट्री के नामी फिल्ममेकर्स को बेइज्जती महसूस हो रही है।
2 of 6
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अली खान ने अपनी टीम के जरिए सबसे पहले खबर ये फैलाई कि वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म छोड़ रही हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा सारा अली खान ने पहले से इस फिल्म के लिए तय अपनी फीस बढ़ाने के लिए किया। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और सारा की जोड़ी को इम्तियाज फाइनल कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होनी है।
3 of 6
sara ali khan
- फोटो : instagram
जिन दिनों इम्तियाज उदयपुर में फिल्म की शूटिंग की जगहें तलाश कर रहे थे, मुंबई में सारा अली खान कथित रूप से इस फिल्म के लिए इम्तियाज से मोटी रकम वसूलने की प्लानिंग कर रही थीं। सारा को ये आइडिया उनकी एक करीबी दोस्त ने दिया और इसी प्लानिंग के तहत जानबूझकर खबर फैलाई गई कि सारा ने इम्तियाज अली की फिल्म छोड़ दी है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और न ही सारा अली खान ने इस बाबत इम्तियाज अली को कोई संदेश ही दिया है।
4 of 6
टाइगर के साथ 'बागी' में काम करने से सारा ने किया इंकार, ये है वजह
- फोटो : self
सारा अली खान के एक और फिल्म छोड़ने की खबर दो दिन पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए फैली। यह वेबसाइट फिल्म सितारों को लेकर पहले भी फेक न्यूज फैलाती रही है। इस बार निशाना रहे फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और उभरते स्टार टाइगर श्रॉफ। दोनों की फिल्म 'बागी 3' छोड़ देने की खबर भी जानबूझकर फैलाई गई ताकि सारा का मार्केट रेट बढ़ सके।
इस बारे में साजिद नाडियाडवाला ने बाकायदा बयान जारी किया है और कहा कि अभी उनकी फिल्म 'बागी 3' की स्क्रिप्ट ही पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी हीरोइन से इस बारे में बात करने का सवाल ही नहीं पैदा होता। बागी सीरीज की तीसरी फिल्म का ऐलान साजिद ने 'बागी 2' के समय ही कर दिया था। ये फिल्म 2020 में रिलीज होनी है।