फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल जीतने में कामयाब हुईं सैफ अली खान की बेटी सारा, जानें अब तक कितने करोड़ बटोर चुकी 'केदारनाथ'

Tue, 18 Dec 2018 10:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan and sushant singh rajput film kedarnath day 11 box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

सारा अली खान की डेब्यू और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। इन 11 दिनों में सारा की फिल्म को रजनीकांत जैसे सुपरस्टार की फिल्म 2.0 से टक्कर मिलती रही लेकिन केदारनाथ कही भी फीकी पड़ती हुई दिखाई नहीं दी। जहां एक तरफ सारा ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता वहीं कलेक्शन के लिहाज से भी फिल्म मजबूती से उभरी है।

sara ali khan and sushant singh rajput film kedarnath day 11 box office collection
kedarnath
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस रविवार को 5 करोड़ 33 लाख रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया वहीं सोमवार और मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। अब तक 11 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 60 करोड़ के पार हो चुकी है। बता दें फिल्म को सात करोड़ 25 लाख रुपये से ओपनिंग मिली थी।
 
sara ali khan and sushant singh rajput film kedarnath day 11 box office collection
kedarnath
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक 'केदारनाथ ने पहले हफ्ते में 42 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ और शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये जुटा लिए। उत्तराखंड में फिल्म बैन होने के बावजूद इसकी कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan and sushant singh rajput film kedarnath day 11 box office collection
Kedarnath - फोटो : social media
हालांकि 'केदारनाथ' के पास केवल 3 दिन ही बचे हैं। क्योंकि इस शुक्रवार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' रिलीज हो रही है। फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया जा रहा है इसलिए जीरो रिलीज के बाद 'केदारनाथ' की कमाई में जरूर फर्क पड़ेगा। अब देखना ये है कि क्या सारा की फिल्म इन तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या फिर नहीं।
विज्ञापन
sara ali khan and sushant singh rajput film kedarnath day 11 box office collection
kedarnath
इसके अलावा फिल्म शुरू से ही विवादों में रही। तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच दर्शाए गए इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया। इससे पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद भी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed