फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का गाना 'कहो तो' हुआ रिलीज, अरमान मलिक की आवाज का फिर चलेगा जादू? जानें कैसा है यह गाना
Song Kaho To Released: फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक गाना 'कहो तो' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में अरमान मलिक की सुरीली आवाज फैंस को फिर सुनने मिल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गाना 'कहो तो' रिलीज हो चुका है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और उसी दौरान होने वाले रोमांस पर आधारित है। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'कहो तो' रिलीज किया है।
क्या खास है ‘प्रेम कीटाणु’ के गाने में
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया को दर्शक एक रोमांटिक अंदाज में देखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आफिया सैयद भी नजर आने वाली हैं। कैसा है यह गाना?
- फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का गाना 'कहो तो' रोमांस में डूबा हुआ गाना है।
- गानें में इश्क में डूबने तड़पने और तलाशने के एहसास को दिखाता है।
- इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स सचिन उर्मतोष ने लिखे हैं।
- 'कहो तो' को अन्नकुर आर पाठक ने कंपोज किया है।
- इस गानें में कव्वाली का तारतम्य को अल्तमश फरीदी ने गया है।
क्या बोले अमाल मलिक?
अमाल ने एक्स पर आपनी वापसी की जानकारी देते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से कोशिश करूंगा। वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और सिर्फ वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए जरूरी है। अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से ठीक होने के लिए एक ब्रेक चाहिए। उठने, ठीक होने और जल्द ही आप सभी प्यारे अमालियंस के लिए धुनों से भरे दिल के साथ वापस आने की जरूरत है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इसकी जानकारी वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है।' इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।