लॉकडाउन में भी बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। भले ही वो फिल्मों की शूटिंग ना कर रहे हों लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वो पूरी तरह से सजग हैं। आज हम उन सितारों की बात करने वाले हैं जिनका वजन पहले काफी बढ़ा हुआ था और अब वो बिल्कुल फिट हो गए हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही सितारों की तस्वीरें जिन्होंने खुद को 'फैट से फिट' कर लिया।
2 of 10
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने अपने बढ़े वजन की वजह से बचपन में सोचा था कि वो कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आ सकतीं। उन्हें पिज्जा खाने का काफी शौक था। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के दिनों में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया। आज सारा अली खान सिनेमा की फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।
3 of 10
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा तो अपने बढ़े वजन की वजह से कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहीं। उन्होंने करीब 28 किलो वजन घटाकर सभी को प्रभावित कर दिया। जब परिणीति 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। हालांकि परिणीति इस में कोई शक नहीं है कि परिणीति ने अपने वजन को कम करने के लिए बहुत मेहनत की है।
4 of 10
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं भूमि पेडनेकर के पहले और अभी के लुक में जमीन- आसमान का फर्क आ गया है। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था। वहीं अब भूमि बिल्कुल स्लिम ट्रिम हैं। भूमि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
5 of 10
सतीश कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब सार्वजनिक रूप से दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से अधिक फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया। इसके लिए सतीश कौशिक ने अमेरिका में एक डॉक्टर की मदद ली थी और डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट, और वर्कआउट का पालन किया।