रेस 3 और रंगबाज फेम साकिब सलीम आज 32 वर्ष के हो गए। जिंदगी के इस खास दिन का धूमधाम से जश्न मनाने की जगह वह इस बार जन्मदिन घर की चारदीवारी में सेलिब्रेट करने के लिए मजबूर हैं। इस खास मौके का जश्न वह अपनी बहन अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ मना रहे हैं।
2 of 5
साकिब सलीम
- फोटो : सोशल मीडिया
साकिब के अनुसार पिछली बार की तुलना में यह उनका बेहतर बर्थडे है जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। इस बारे में बात करते हुए साकिब ने बताया, 'इस साल मैं अपना बर्थडे अच्छे तरीके से मनाने वाला हूं। पिछले साल मैं अपने जन्मदिन पर काम कर रहा था इस वजह से इस बार घर में रहते हुए जन्मदिन सेलिब्रेट करना काफी बेहतर है।'
3 of 5
हुमा कुरैशी, साकिब सलीम
- फोटो : social media
साकिब आगे कहते हैं, 'मैं अपनी बहन हुमा के साथ भी समय व्यतीत करूंगा। हमें चेस खेलना पसंद है, साथ ही वीडियो चैट के जरिए घरवालों से बात करना भी अच्छा लगता है। मैं सच में इस जिंदगी के लिए शुक्रगुजार हूं। इस बार का बर्थडे हमेशा मुझे याद रहेगा।'
4 of 5
Saqib Saleem in 83
- फोटो : amar ujala mumbai
साकिब आने वाले समय में फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में साकिब, मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं।
साकिब सलीम के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगी से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने विक्रम भट्ट का किरदार अदा किया था। वहीं इसके बाद वह फिल्म मेरे डैड की मारुति, ढिशूम और दिल जंगली जैसी फिल्मों में नजर आए। साकिब को जी5 की वेब सीरीज रंगबाज में निभाए उनके किरदार शिव प्रकाश शुक्ला के लिए भी काफी पसंद किया गया।
क्वारंटीन में आईसक्रीम का मजा ले रहीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर साझा कर बताया खुद बनाई है