सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'राम की सू' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। सपना चौधरी को इस गाने में देखते ही लोग एक बार फिर उनके दीवाने हो जाएंगे। उनके फैंस को ऐसा अवतार दिखेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में स्पेशल सॉन्ग में पहले ही अपने जलवे दिखा चुकीं सपना चौधरी इस हरियाणवी गाने में बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वह जिस अंदाज में डांस कर रही हैं, वह देखने लायक है। सपना चौधरी को ज्यादातर बोल्ड डांस के लिए जाना जाता है लेकिन इस गाने वह रोमांटिक नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी के इस गाने को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है। खास बात यह कि 'राम की सू' में सपना चौधरी पूरी तरह से देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सपना ने हरियाणवी घाघरा और शर्ट पहनी है। सपना चौधरी का ये देसी और रोमांटिक अंदाज उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया है। सपना चौधरी के साथ इस गाने में सोमवीर कथूरवाल और कपिल कथूरवाल हैं। 'राम की सू' वीडियो के म्यूजिक डायरेक्टर समेश जांगड़ा हैं। इस वीडियो को कुलदीप राठी ने डायरेक्ट किया है। देखें वीडियो-
सपना चौधरी भोजपुरी सिनेमा के अलावा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री कर चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म 'नानू की जानू' में भी सपना चौधरी स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन उनके गाने ने तबाही मचाई। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने बिग बॉस-11 में हिस्सा लियाा था जिसके बाद उन्होंने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ। अब वह देश भर में मशहूर हो गई हैं।
अपने लटके-झटकों और कातिल अदाओं से लोगों का दिल लूटने वाली सपना चौधरी के नए लुक ने भी सबको अपना दीवाना बना दिया है। सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये क्लिक उनके फोटोशूट के हैं।तस्वीरों में उनका लुक इतना स्टनिंग लग रहा है कि अब तक लाखों लोग इन्हें देख चुके हैं। इस नए फोटोशूट में सपना पहली बार ब्राइडल लुक में नजर आईं हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लहंगा, मांग टीका, नेकलेस और हैवी ज्वैलरी, इसमें सपना की खूबसूरती का जवाब नहीं। जो भी एक बार देख ले, वो इनके ठुमके तो एक बार के लिए भूल ही जाएगा।