हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने डांस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके फॉलोअर्स सिर्फ हरियाणा तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश-विदेश में भी सपना के चाहने वाले हैं। जब से सपना ने बिग बॉस में कदम रखा था, उन्हें दुनियाभर में पहचान मिल गई थी। बेशक वह शो नहीं जीत पाई लेकिन लोगों के दिलों पर वह आज भी राज करती हैं। यही वजह है कि उनका एक-एक डांस वीडियों ट्रेंडिग लिस्ट में शुमार रहता है। उनके नए और पुराने गाने यूट्यूब पर धूम मचाने का काम करते हैं। सपना के हर म्यूजिक वीडियो पर व्यूज और लाइक्स की कोई कमी नहीं होती है। हाल में ही सपना चौधरी का नया डांस वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। उनका नया डांस वीडियो 'घाघरा' गाने में उनके धमाकेदार डांस को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो इस वक्त यूट्यब पर ट्रेंड कर रहा है।
2 of 5
सपना चौधरी-'घाघरा'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में सपना रंग के सूट के साथ लाल रंग के दुपट्टे में नजर आ रही हैं। गाने वह अपने पति से घाघरा और दुपट्टा मांग कर रही हैं। गाने में उनके साथ एक्टर विवेक राघव नजर आ रहे हैं। इस गाने में सपना अपने अंदाज में दिख रही हैं। गाने को बेहद ही देसी अंदाज में फिल्माया गया है।
3 of 5
सपना चौधरी-'घाघरा'
- फोटो : सोशल मीडिया
ये म्यूजिक वीडियो अप्रैल में रिलीज हुआ था। तब से लेकर अबतक इस गाने पर तक 4 करोड़ 53 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पवन सरोहा ने लिखा है और सोनोटेक म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
4 of 5
सपना चौधरी-'घाघरा'
- फोटो : सोशल मीडिया
ये गाना आप भी यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस गाने में सपना के साथ साथ उनकी शानदार एक्टिंग का भी जलवा देखने को मिलेगा।
5 of 5
सपना चौधरी-'घाघरा'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने का म्यूजिक जीआरपी ब्रोस ने दिया है। वहीं इसके डायरेक्टर मुनीश शर्मा हैं।