हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। सपना के मां बनने पर जहां उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां देने लगे तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
2 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial
सपना चौधरी के पति वीर साहू के खिलाफ रोहतक जिले में महम कस्बे के थाने में मामला दर्ज हुआ है। यह पूरा विवाद फेसबुक पर सपना चौधरी और उनके बेटे को लेकर विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ। फेसबुक पर ही वीर साहू ने विवादित टिप्पणी करने वाले शख्स को चुनौती दे डाली। मामला यहीं नहीं थमा दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी और महम चौबीसी के चबूतरे पर जमा होने की बात हुई।
3 of 5
वीर साहू और उनके समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
वीर साहू अपने समर्थकों को लेकर मौके पर पहुंचे ही थे लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने रास्ता बदल लिया। इसके बाद वीर साहू पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था और कोरोना काल में भीड़ जुटाकर नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने वीर साहू समेत 70 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि वीर साहू सहित करीब 70 अन्य लोगों पर धारा 188, 34 सहित डिजास्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
4 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर वीर साहू ने क्या कहा
सपना के बेटे के जन्म देने की खबर सामने आई तो प्रशंसक भी हैरान रह गए थे क्योंकि उनकी शादी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला था। जब सोशल मीडिया पर सवाल पूछने शुरू हुए तो सपना चौधरी के पति वीर साहू फेसबुक पर आए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। वीर साहू ने वीडियो में कहा कि 'किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है? हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है?'
5 of 5
सपना चौधरी और वीर साहू का बेटा
- फोटो : ट्विटर
जनवरी में सपना ने की थी शादी
सपना चौधरी की मां नीलम ने अपनी बेटी की शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में सपना चौधरी और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की। वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था इस वजह से शादी के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। बताया जाता है दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे।