बॉलीवुड में फिल्म 'दंगल' के साथ अपने करियर की शानदार शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के लाइमलाइट में बने रहने की वजह मुख्यता उनका करियर ग्राफ है। हाल ही में शाहरुख खान स्टारर और एटली कुमार निर्देशित फिल्म 'जवान' के साथ धूम मचाने वाली सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। सान्या मल्होत्रा के फैंस जहां अभिनेत्री को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं, वहीं इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देगी। दरअसल, खबर आ रही है कि सान्या मल्होत्रा ने एक बार फिर एटली कुमार के साथ हाथ मिलाया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...
2 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
'दंगल' के बाद से ही सान्या मल्होत्रा का करियर ग्राफ ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। समीक्षक न केवल अभिनेत्री के अभिनय कौशल की तारीफ करते हैं, बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे फिल्मों के चुनाव की भी जमकर प्रशंसा होती है। 'जवान' में अपने कमाल के अभिनय से सबका मन मोहने वाली सान्या मल्होत्रा अगली बार पर्दे पर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में उनकी पत्नी के किरदार में जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बाद जहां सभी सान्या के इस रूप को देखने के लिए उत्सुक थे, वहीं अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने एक और प्रोजेक्ट साइन किया है। यह प्रोजेक्ट कोई और नहीं बल्कि निर्देशक एटली कुमार और वरुण धवन की अगली फिल्म 'वीडी 18' है।
3 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
'जवान' की सफलता के बाद एटली ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर जोरों-शोरों से काम शुरू कर दिया है। 'वीडी 18' नामक इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। जहां फिल्म अपने किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है, वहीं आज इसके लाइमलाइट में आने की वजह कुछ रिपोर्ट्स हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि सान्या मल्होत्रा की फिल्म की स्टारकास्ट में एंट्री हो गई है।
4 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
रिपोर्ट के अनुसार, सान्या मल्होत्रा वरुण धवन की आगामी फिल्म 'वीडी 18' के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री इस फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाएंगी। खास बात यह है कि 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एटली के साथ काम करने के बाद सान्या मल्होत्रा एक बार फिर से निर्देशक के साथ मिलकर काम करेंगी। हालांकि, अभी उनके किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाला है।
5 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने कहा, 'सान्या ने एटली द्वारा कैमियो के लिए दिए गए प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया। जवान में उनके साथ काम करने का उनका अनुभव अद्भुत था और वह किसी भी तरह से उनके प्रस्ताव को रिजेक्ट नहीं कर सकती थीं। यह कैमियो उनका जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए एटली को धन्यवाद देने का तरीका है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में बांद्रा में वरुण के साथ अपने सीन की शूटिंग की थी।' 'वीडी 18' की रिलीज की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले साल मई में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।