{"_id":"5b1f99b34f1c1b2b428b466b","slug":"sanjeev-shrivastava-dance-on-dus-ka-dum-set-look-salman-khan-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सलमान खान के सामने नाचा सोशल मीडिया का सुपरस्टार, VIDEO में देखें कैसा था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सलमान खान के सामने नाचा सोशल मीडिया का सुपरस्टार, VIDEO में देखें कैसा था रिएक्शन
Tue, 12 Jun 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजीव श्रीवास्तव
Link Copied
करीब एक हफ्ते बाद भी डांसिंग अंकल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है । साले की शादी में नाचने के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था । इसके बाद तो वो रातों-रात स्टार बन गए । अब डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव को फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।
2 of 6
संजीव श्रीवास्तव
हाल ही में संजीव को सलमान खान के शो 'दस का दम' में इनवाइट किया गया । यहां उन्होंने दर्शकों के सामने नाचकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया । सलमान तो डब्बू अंकल का डांस देखकर हैरान ही रह गए ।
3 of 6
संजीव श्रीवास्तव
हाल ही में 'दस का दम' का नया प्रोमो सामने आया है । जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं । साथ में उनकी पत्नी भी हैं । सलमान भी डब्बू अंकल के डांस को एंज्वॉय कर रहे हैं । डब्बू अंकल ने इस प्रोमो को अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है ।
संजीव भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर है। हाल ही में विदिशा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। संजीव के डांस की खुद गोविंदा ने भी तारीफ की है ।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव श्रीवास्तव
पिछले दिनों सुनील शेट्टी ने डब्बू अंकल का डांस देखकर उन्हें मुंबई बुलाया था । खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी ने उन्हें 'हेरा-फेरी 3' में रोल ऑफर किया है । इसके अलावा अपनी कंपनी F the Couch की ऐड फिल्म में भी कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।