भारतीय वायुसेना के पराक्रम को व्यक्त करने वाले बालाकोट एयरस्ट्राइक के पूरे घटनाक्रम पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन, और प्रज्ञा कपूर मिलकर करेंगे।
फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिषेक कपूर के हाथों में होगी। सभी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गौरतलब है कि फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकवादियों के कैंप पर हमला बोला था।
3 of 4
abhishek kapoor
- फोटो : Instagram
निर्देशिक अभिषेक कपूर ने इस फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, 'भारत के इतिहास की सबसे वीरता से भरपूर घटनाओं में से एक बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे याद है कि जब यह स्ट्राइक हुई थी तब पूरे देश की भावनाएं क्या थीं। मैं इस फिल्म की कहानी के साथ पूरा न्याय करूंगा।' फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा, 'देश के लिए यह घटना वीरता, देशभक्ति और प्यार का प्रतीक है। यह फिल्म हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने की हमारी कोशिश है।'
4 of 4
भूषण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं भूषण कुमार ने कहा, 'टी-सीरीज के लिए अगले साल का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। यह फिल्म हमारे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुझे भारतीय वायुसेना की वीरता दिखाने में गर्व की अनुभूति होगी।' विंग कमांडर अभिनंदन हमारे राष्ट्रीय हीरो हैं और बालाकोट एयरस्ट्राइक की घटना हमारे राष्ट्रीय गर्व का विषय है।' फिल्म के नाम, स्टारकॉस्ट और रिलीजिंग डेट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।