फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी 11 साल बाद एक बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने की फिराक मे ंहै। बीते दिनों से खबर आ रही है कि संजय, सलमान खान को लेकर फिल्म करने जा रहे हैं। अब संजय इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं कि फिल्म का नाम क्या रखे। इससे पहले फिल्म को 'हम दिल दे चुके सनम 2' का नाम दिया जा रहा था, लेकिन अब निर्देशक ने दो और नामों का सुझाव सामने रखा है।
खबर है कि संजय ने इस फिल्म के लिए दो नामों का रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें 'दिल दे दिया इंशाल्लाह' तो पहले ही पंजीकृत हो चुका है, लेकिन संजय की पहचान के लोग इस नाम से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं और उन्होंने नाम बदलने की सलाह दी है। ऐसे में संजय ने फिल्म के लिए दूसरा नाम 'प्यार हो गया इंशाल्लाह' रजिस्टर्ड करवाया है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
वहीं, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोशिएशन भी इस बात की पुष्टि कर चुका है कि संजय की तरफ से उन्हें फिल्म के टाइटल के लिए दो नामों के सुझाव मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के ये दोनों टाइटल हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं के लिए पंजीकृत होने के लिए पहुंचे हैं।
फिल्म की दूसरी दुविधा अभिनेत्री है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार कौन करेगी इस पर से भी अभी तक बादल साफ नहीं हुए हैं। इस कड़ी में अब तक दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट,और जाह्ववी कपूर तक के नाम चर्चा में आ चुके हैं। इससे पहले खबर यह भी थी कि सलमान खान चाहते थे कि इस फिल्म में कटरीना उनके साथ काम करे। वहीं, संजय चाहते हैं कि फिल्म में वह दीपिका को सलमान खान के अपोजिट कास्ट करें।
इससे पहले संजय अभिनेत्री दीपिका को लेकर गोलियों की रासलीला-राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्ममावत में कास्ट कर चुके हैं। लेकिन इस बार संजय का मन है कि उनकी अगली फिल्म में सलमान और दीपिका की जोड़ी बने। बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब सलमान और दीपिका किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।