तमाम विवादों की शिकार हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 7 दिनों में 156 करोड़ की कमाई की है। लेकिन इस फिल्म को ऑनलाइन लीक का शिकार भी होना पड़ा। मामले पर संज्ञान लेते हुए फिल्म के को-प्रोड्यूसर Viacom 18 ने महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ के साइबहर सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
मिड डे से हुई बातचीत में प्रोडक्शन हाउस के प्रवक्ता ने बताया तीनों राज्यों के साइबर क्राइम सेल्स बहुत सहायता कर रहे हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी जल्द कड़ा एक्शन लेंगे। उन्होंने बताया, अधिकारी पाइरेसी करने वालों पर भी नजर रख रहे हैं। कभी ना कभी वो DVD बनाने की कोशिश भी करेंगे। उन्होंने अपने स्ट्रींगर्स को भी अलर्ट कर दिया है।
भारत के कुछ राज्यों में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' पूरी की पूरी ऑनलाइन लीक हो गई थी जिसके बाद लोग इसे धड़ल्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। 25 जनवरी को 'पद्मावत' को सिनेमाघर से फेसबुक में लाइव कर दिया गया था। फेसबुक के जरिए किया गया। वीडियो में फिल्म ‘पद्मावत’ का लाइव करीब 25 मिनट से ज्यादा देर तक किया गया।
बता दें कि हमारे देश में पायरेसी कानून के तहत यदि कोई ऑनलाइन फिल्म देखता है तो वह कानून का उल्लंघन करता है और इसके तहत दोषी को 3 साल तक की सजा हो सकती है। फिल्म 'पद्मावत' के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और निर्माता कंपनी वायकॉम 18 को काफी नुकसान हो सकता है।
आपको बता दें कि फिल्म देखने के बाद सभी ने दीपिका, रणवीर और शाहिद के काम की जमकर तारीफ की थी। इसके साथ ही फिल्म में लीड एक्टर्स के कास्ट्यूम और भव्य सेट्स की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। खासतौर पर में फिल्म में खिलजी का रोल अदा करने पर रणवीर सिंह की सभी ने तारीफ की है।