फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' से चमकी रणवीर और शाहिद की किस्मत, 11वें दिन भी जबरदस्त रहा कलेक्शन

Mon, 05 Feb 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat day 11 box office collection
padmaavat

संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। रिलीज के 11वें दिन यानि दूसरे रविवार फिल्म के खाते में तकरीबन 18 करोड़ रुपए आए हैं। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 210.50 करोड़ रुपए हो गई है।

sanjay leela bhansali film padmaavat day 11 box office collection
padmaavat
हाल ही में ट्रेड एनेलिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई से सभी आंकड़े शेयर किए हैं। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 210 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया है, जिसमें पेड प्रीव्यू के पांच करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 
 

 
sanjay leela bhansali film padmaavat day 11 box office collection
padmaavat
रिलीज के पहले दिन गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़, शनिवार को 27 करोड़, रविवार को 31 करोड़, सोमवार को 15 करोड़ रुपए, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को 12.50, गुरुवार को 11 करोड़ कमाकर पहले हफ्ते 166.50 करोड़ तो वही रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म के खाते में 10 करोड़ और शनिवार को 17 करोड़ रुपये आए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat day 11 box office collection
padmaavat
इससे पहले संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी भी वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हालांकि पद्मावत सिर्फ भारत में ही 200 करोड़ पार कर चुकी है। इस तरह ये फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका और शाहिद तीनों के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। 
 
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat day 11 box office collection
padmaavat
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पद्मावत' 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की पहली फिल्म है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed