बायोपिक 'संजू' में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी के कई राज से पर्दा उठा था। संजय की ड्रग्स लेने की लत से लेकर उनकी कितनी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं इस बात का भी फिल्म में जिक्र हुआ था। अगर आप अब ये सोच रहे हैं संजय की गर्लफ्रेंड की गिनती सिर्फ इतनी ही है तो आप बिल्कुल गलत हैं। संजय दत्त ने कपिल शर्मा के शो में नए गर्लफ्रेंड बनाने की प्लानिंग का खुलासा किया है। खास बात है जिस अभिनेत्री को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के बारे में बताया है वह उम्र में उनसे 31 साल छोटी हैं।
2 of 5
Sanjay Dutt at Kapil Sharma Show
- फोटो : twitter
संजय दत्त की फिल्म 'पानीपत' छह दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रमोशन करने 'पानीपत' फिल्म के सितारे कपिल शर्मा को शो में पहुंचे। शो के दौरान ही कपिल ने संजय से उनकी 308वीं गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा। इस पर संजय दत्त ने कहा- 'अभी भी अपनी गर्लफ्रेंड के नंबर पर काउंट रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।'
3 of 5
Sanjay Dutt and Kriti Sanon
- फोटो : twitter
इसके बाद संजय दत्त ने कृति सेनन के बारे में ऐसी बात बोल दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। संजय ने कहा- 'मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। कृति 309वीं गर्लफ्रेंड बन सकती हैं।' संजय दत्त का यह जवाब सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। आपको बता दें, संजय दत्त 60 साल के हैं जबकि कृति 29 साल की हैं। संजय दत्त का नाम सिनेमाजगत में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में टीना मुनीम और माधुरी दीक्षित का भी नाम शामिल है।
4 of 5
Raj Kumar Hirani
- फोटो : twitter
राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे। राजू हिरानी ने कहा था 'संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे लेकिन वो कब्र नरगिस दत्त की नहीं होती थी। इसके बाद वो लड़की संजय के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाती थी। जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है।'
5 of 5
Panipat
- फोटो : social mumbai
'पानीपत' फिल्म की बात करें इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी। इसमें संजय दत्त और कृति सेनन के अलावा अर्जुन कपूर, पद्ममिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान भी हैं। इस फिल्म से जीनत और पद्मिनी लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड: आलिया और अनुष्का ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट