संजय दत्त ने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को निजी रहने नहीं दिया। आए दिन मीडिया में उनकी जिंदगी चर्चा का विषय रही और अब 'संजू' रिलीज होने के बाद उनकी जिंदगी के ज्यादातर हिस्से लोगों के सामने शीशे की तरह साफ हो गए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद बाबा कह रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त ने 'संजू' फिल्म के रिलीज होने के बाद कुछ सवालों का जवाब दिया है जो कि राजकुमार हिरानी पर उठ रहे थे।
2 of 5
Sanjay and Rajkumar Hirani
'संजू' फिल्म में संजय दत्त के सभी विवादित किस्सों को दिखाया गया है। फिल्म में ड्रग्स की लत से लेकर मुंबई धमाके में किस तरह से उन पर आर्म्स एक्ट लगा इसे भी दिखाया गया है। 'संजू' रिलीज होने के बाद ज्यादातर लोगों ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों को संजय दत्त के लिए सहानुभूति हुई।
वहीं 'संजू' फिल्म देखेने के बाद एक तबके ने राजकुमार हिरानी पर आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि हिरानी ने 'संजू' के साथ अपनी दोस्ती निभाते हुए 'संजू' में उनकी छवि सुधारने की कोशिश की। इस सवाल का 'संजू' ने हाल ही में निजी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान जवाब दिया।
संजय दत्त ने कहा - 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि कोई किसी की छवि सुधारने के लिए 30 से 40 करोड़ रुपए खर्च कर देगा। यह काफी बड़ी रकम होती है। फिल्म में सिर्फ सच दिखाया गया है। फिल्म बनाने के पीछे सिर्फ यह मकसद था कि युवा ड्रग्स की लत से बचें। लोगों ने मुझे स्वीकार किया है और खुशी है उससे उन्होंने कुछ सीखा।'
5 of 5
sanjay dutt and ranbir kapoor
आपको बता दें, संजय दत्त का पहला इंटरव्यू है जो कि 'संजू' रिलीज होने के बाद आया है। 'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। जिसमें रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं। इस इंटरव्यू के दौरान 'संजू' ने कहा कि 'मान्यता ने भी उनका बखूबी साथ दिया। मेरे पीछे उन्होंने न केवल दोनों बच्चों का ध्यान रखा बल्कि मुझे भी हौसला देती रहीं।'