अपनी पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ की ओटीटी रिलीज से ठीक पहले खुद को बीमार बताने वाले संजय दत्त मंगलवार की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। पता चला कि वह एक प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई के लिए अपनी पत्नी के साथ निकले हैं और वहां 10 दिन छुट्टियां बिताएंगे।
2 of 5
सड़क 2
- फोटो : डिज्मी+हॉटस्टार
संजय दत्त की पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ को ओटीटी पर कितने लोगों ने देखा, इस बारे में इसे प्रसारित करने वाली कंपनी डिजनी प्लस हॉटस्टार ने कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि, इसी कंपनी ने इस साल सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर भी आधिकारिक तौर पर कोई दावा नहीं किया लेकिन कंपनी की पीआर मशीनरी ने फिल्म को ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ जैसी लोकप्रियता हासिल कर लेने वाली फिल्म का दावा जरूर किया था।
3 of 5
सड़क 2
- फोटो : डिज्मी+हॉटस्टार
अब इंटरनेट पर आलिया भट्ट वंशवाद विरोधियों के निशाने से फिलहाल के लिए हट चुकी हैं। मोबाइल और लैपटॉप पर सक्रिय रहने वाले इन विरोधियों के निशाने पर बीते कुछ दिनों से रिया चक्रवर्ती रही हैं, हालांकि रिया के समर्थन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के आ खड़े होने व तमाम फिल्मी हस्तियों व संगठनों के बिना आरोप सिद्ध हुए उन्हें ‘दोषी’ बताने का विरोध करने से मामला थोड़ा कमजोर पड़ा है।
4 of 5
सड़क 2
- फोटो : डिज्मी+हॉटस्टार
संजय दत्त ने इसी हलचल के बीच अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग के लिए पहुंचकर भी लोगों को चौंका दिया क्योंकि 11 अगस्त के अपने बयान में उन्होंने सारे कामकाज से छुट्टी लेने की बात कही थी। अब पता चला है कि मुंबई की सारी हलचल को पीछे छोड़ वह दुबई चले गए हैं।
5 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त
- फोटो : एएनआई
संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ मंगलवार देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। लॉकडाउन का पूरा समय मान्यता ने अपने बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दुबई में ही बिताया। अपने पति की सेहत खराब होने की बात सुनकर मान्यता बच्चों को दुबई में ही छोड़ मुंबई आ गई थीं। संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है और इन नतीजों के बाद ही वह छुट्टी मनाने दुबई गए हैं।