बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर (Lung Cancer) से जूझ रहे हैं। अब खबर है कि उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो के जरिए पुष्टि की थी कि उन्हें कैंसर है और जल्द ही वह ठीक भी हो जाएंगे। बीते कई महीनों से मीडिया में उनके कैंसर पीड़ित होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि संजय दत्त ने अपने बयान में कभी ये नहीं कहा था कि उन्हें कैंसर है।
2 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उनके परिवार के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस प्रकार की खबर थी कि उनका जीवन छह महीने ही है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी। उनको एक प्रकार के फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके लिए मुंबई में इलाज शुरू कर दिया गया और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।’’
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्र ने कहा, ‘‘वह आज अपनी जांच के लिए गए थे और रिपोर्ट अच्छी आई है। भगवान की कृपा और सब लोगों की दुआओं के साथ इलाज का अच्छा असर हो रहा है।’’ संजय दत्त का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। हाल ही में वह अपने परिवार और बच्चों से मिलने दुबई गए थे। जहां करीब 10 दिन वक्त बिताने के बाद पिछले महीने ही संजू मुंबई वापस आए हैं।
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि संजय दत्त की तबीयत में काफी सुधार है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो नवंबर से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मीडिया कर्मियों से कह रहे थे, 'अभी मैं बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना।'
5 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त आखिरी बार "सड़क 2" में दिखे थे। 61 साल के संजय दत्त ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे। 11 अगस्त को यह खबर सामने आई थी कि वे फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं।