संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनके जिगरी दोस्त कमली का कई दफा जिक्र किया गया है। ड्र्ग्स की लत छुड़वाने से लेकर अमेरिका में गिरफ्तार होने से बचाने तक और मां की मौत के वक्त संजय दत्त को ढांढस बढ़ाने सेे लेकर रूबी से ब्रेकअप तक, कमली ने हर मुश्किल हालात में संजू का साथ दिया। फिल्म रिलीज के बाद हर कोई यही जानना चाहता था कि फिल्म में कमली का किरदार संजय दत्त से जुड़े किस शख्स से प्रेरित है।
'संजू' देखकर 'कमली' के छलके आंसू, संजय दत्त को लिखी ऐसी चिट्ठी, पढ़कर आपकी आखें भी हो जाएंगी नम
फिल्म में कमली का किरदार निभाने वाले विकी कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कमली का किरदार संजय दत्त के दो-तीन दोस्तों से प्रेरणा लेकर लिखा गया है। हालंकि, मुख्य तौर पर यह किरदार संजय दत्त के दोस्त परेश गिलानी पर आधारित है। फिल्म संजू देखने के बाद अब पेरश गिलानी ने संजय दत्त को एक खुला खत लिखा है। इस चिट्ठी को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है।
उन्होंने लिखा, ' कई सालों तक मैं सोशल मीडिया से दूर था, आखिरकार अब इसका बन गया हूं। अपने इस सफर की शुरुआत एक नोट के साथ करना चाहता हूं जिसे मैं सालों से अपने दिल और दिमाग में भाई संजय दत्त के लिए लिख रहा हूं। अब यह सबके सामने है'
its been many years of staying away from the social media, i finally give-in to embrace it. as i begin, here to you my brother @duttsanjay a note that i have been writing in my head and heart for a very long time and now here it is all in the open. pic.twitter.com/tJ59jvktl3
परेश गिलानी ने लिखा, 'फिल्म संजू देखने के बाद मैं स्तब्ध रह गया था। मैं उसे गले लगाकर रोना चाहता था। जितने साल हमने गंवाए, जितने साथ हमने साथ बिताए और उस गम के लिए जो अपनों के जाने की वजह से मिले, उन सबके लिए रोना चाहता था। उन गलतियों के लिए भी जिन्हें अब हम सुधार नहीं सकते और उस ताकत के लिए भी जो हमें कहीं और नहीं बल्कि एक दूजे में मिलता है।'
परेश गिलानी संजय दत्त के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने स्कूल में साथ में पढ़ाई की। अमेरिका में उनका बिजनेस है। वह 'मून एक्सप्रेस', 'एक्सप्राइज' और 'रैडिममुने' जैसी कंपनियों का हिस्सा रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'संजू' की रिलीज के ठीक एक दिन बाद परेश ने ट्वविटर पर अकाउंट बनाया। संजय दत्त को लिखी यह चिट्ठी उनकी ओर से किया गया दूसरा पोस्ट है। इससे पहले उन्होंने अपने एक पोस्ट में एक्टर माधवन का जिक्र किया। माधवन के साथ भी परेश की अच्छी दोस्ती है।