साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर सूरज पंचोली के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं क्योंकि उन्हें संजय दत्त जैसे सुपरस्टार एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला है।
संजय दत्त के बैनर तले यह फिल्म पिता- पुत्र के जटिल संबंध को दिखाएगी। फिल्म में राजनीति एक बैकड्राप के तौर पर होगा। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। साथ ही फिल्म की बाकी कास्ट पर भी काम शुरू है। फिल्म 2019 में फ्लोर पर आएगी।
सूरज पंचोली निर्देशक स्टेनली डिकोस्टा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी बॉलीवुड डेब्यू में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म डांस पर आधारित है और इसके लिए इसाबेल और सूरज काफी समय से डांस प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
आपको बता दें सूरज के साथ फिल्म 'हीरो' में सुनील शेट्टी के बेटी अथिया शेट्टी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन दिनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली अपने करियर की शुरुआती दिनों में ही विवादों में घिर आये थे। सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस जिया खान को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। जिया खान सुसाइड केस की अगली सुनवाई अब 20 अप्रैल को होगी।