सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार छानबीन में लगी है। अभिनेता के सुसाइड मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। बीते रोज सुशांत की आने वाली फिल्म दिल बेचारा की को-एक्ट्रेस संजना संघी से थाने में करीबन नौ घंटे पूछताछ की गई।
2 of 5
संजना संघी
- फोटो : ट्विटर
इस पूछताछ में संजना ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई बातों से पर्दा उठाया। संजना ने अपने बयान में बताया है कि दिल बेचारा में मुझे बाद में मालूम हुआ कि मैं इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट लीड रोल में हूं। मैं पहली बार सुशांत से सेट पर ही मिली थी। संजना ने बताया कि 2018 में ऑडिशन के बाद कॉस्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुझे चुना था।
3 of 5
संजना संघी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीटू पर हुए सवाल के जवाब में संजना ने बताया कि सुशांत ने उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं की। न ही उन्होंने सुशांत पर कभी भी मीटू का आरोप लगाया था। साल 2018 में मीटू के समय किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि सुशांत ने मुझे गलत तरीके से छुआ है और मैंने ये आरोप लगाए, जो गलत थे, मैंने ऐसा कभी नहीं किया था।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, स्वास्तिका मुखर्जी
- फोटो : Social Media
संजना ने बताया कि जब मैं यूएस टूर से वापस आई तब मुझे इस घटना की जानकारी हुई। मैंने सोशल मीडिया पर सफाई दी और बताया की ये सब झूठी कहानी है। सुशांत इस घटना के बाद से ही डिप्रेशन में आ गए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि कैसे मीटू कैंपेन के बहाने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
5 of 5
संजना संघी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
संजना ने आगे बताया, सुशांत को खुद को रिकवर करने में थोड़ा समय लगा। वह कभी पर्सनल बातें मुझसे साझा नहीं किया करते थे। उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है सिर्फ वहीं जानते थे। हालांकि जब भी परिवार की बातें हुई तो वो अपने परिवार के सदस्यों के कुछ मजेदार किस्से बता देते थे लेकिन सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी नहीं थी।