‘एम.एस. धोनी’ फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के ‘परम भैया’ के रूप में नजर आने वाले अभिनेता संदीप नाहर की आत्महत्या की खबर से उनके जानने वालों को झटका लगा है। अब लोग पुलिस की छानबीन के बाद कुछ और खुलासे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी जिंदादिली का परिचय दे रहे हैं।
2 of 5
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
संदीप के फैंस आत्महत्या करने के पीछे का कारण सुनकर हैरान हैं। उन्होंने कहा था कि वे मानसिक अस्थिरता, पत्नी के संग घरेलू विवाद और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से बेहद नाखुश हैं। इस बीच संदीप के इंस्टाग्राम का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है। ये वीडियो दिसंबर 2020 में शेयर किया गया था। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि इंसान को हर हाल में खुश रहना चाहिए।
3 of 5
काम कर रहे मजदूर
- फोटो : Insatagram- @sandeepnahar_official
नाहर ने कहा कि परेशानियां हर किसी की जिंदगी में होती हैं। लेकिन ऊपर वाले ने हमें जो दिया है उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए। संदीप के विचार सुनकर यकीन करना मुश्किल है कि वे कभी खुद आत्महत्या कर बैठेंगे। इस वीडियो के जरिए फैंस उन्हें और भी याद कर रहे हैं।
4 of 5
काम कर रहे मजदूर
- फोटो : Insatagram- @sandeepnahar_official
दरअसल, इस वीडियो में कुछ मजदूर 16वीं मंजिल पर बिना किसी सुरक्षा के लटक कर इमारत का काम कर रहे हैं। संदीप उनसे बात करते हैं और पूछते हैं कि आपको डर नहीं लगता? मजदूर उन्हें न में जवाब देते हुए कहते हैं कि यही हमारी जिंदगी है। इसके बाद संदीप बताते हैं कि इस कठिन परिश्रम के लिए मजदूरों को 2 दिन के महज 8 हजार रुपए मिलते हैं जो 10 लोग में बंटते हैं। लेकिन ये अपनी जिंदगी से खुश हैं। हमें भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम कैसी भी स्थिति में हों लेकिन खुश रहें और रब का शुक्राना अदा करें।
5 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : Insatagram- @sandeepnahar_official
इसके बाद संदीप उन मजदूरों को चाय-नाश्ता करवाते भी दिखाई देते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खूब देखा जा रहा है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतने सुदृढ़ विचार वाले संदीप खुदकुशी कर बैठे हैं। बता दें कि संदीप ने 15 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले अभिनेता ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने संदीप की पत्नी कंचन और उनकी सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।