निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर की वेब सीरीज ‘तांडव’ के पहले सीजन के आखिरी एपीसोड में अभिनेत्री कृतिका कामरा का किरदार वीर गति को प्राप्त भले हो गया हो, लेकिन इस वेब सीरीज में किए गए दमदार अभिनय ने उनको दाऊद की बहन हसीना पारकर बना दिया है। जी हां, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की वेब सीरीज 'डोंगरी टू दुबई' में हसीना पारकर का किरदार अब कृतिका निभाएंगी।
2 of 5
कृतिका कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीरीज 'डोंगरी टू दुबई' के एलान के समय हसीना की भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री अंगिरा धर का चुनाव हुआ था। लेकिन, अंगिरा धर इस समय अभिनेता अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए उन्होंने इस वेब सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। और अब इस किरदार को निभाने के लिए चुना गया है अभिनेत्री कृतिका कामरा को।
3 of 5
कृतिका कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेब सीरीज 'डोंगरी टू दुबई' पर रितेश और फरहान 2019 की शुरुआत से ही काम कर रहे हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद मनोरंजन का काम शुरू हुआ तो कई कलाकारों की प्रस्तावित तारीखें उनके ही दूसरे प्रोजेक्ट्स से मुकाबला करने लगीं। इसी का असर हुआ कि अभिनेत्री अंगिरा धर ने जो तारीखें इस वेब सीरीज को दे रखी थीं, उन तारीखों में उन्हें फिल्म 'मे डे' में काम करना पड़ रहा है। अंगिरा ने वेब सीरीज 'डोंगरी टू दुबई' के लेखक और निर्देशक शुजात सौदागर के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी परेशानी बताई है।
4 of 5
कृतिका कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंगिरा ने अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मेडे' में काम करना सही समझा। इस समय इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है जबकि वेब सीरीज 'डोंगरी टू दुबई' का सेट मुंबई में मढ़ आईलैंड पर लगा हुआ है। ऐसे में दोनों जगहों पर अंगिरा का शूटिंग करना मुमकिन नहीं था। अंत में उन्होंने इस वेब सीरीज को छोड़ दिया। 'डोंगरी टू दुबई' से अंगिरा के जाने के बाद निर्माताओं ने हसीना पारकर की भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री कृतिका कामरा को चुना है।
5 of 5
कृतिका कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृतिका को कुछ समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' में एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। अब वह हुसैन जैदी की लिखी किताब 'डोंगरी टू दुबई- सिक्स डिकेड्स ऑफ द मुंबई माफिया' पर आधारित इस वेब सीरीज में 'डोंगरी टू दुबई' में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका निभाएंगी। वेब सीरीज में दाऊद इब्राहिम की भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने अभिनेता अविनाश तिवारी को चुना है।