सना खान इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ लेने में लगी हुई हैं। सना शादी के बाद से ही लगातार अपनी और पति सैयद अनस की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में सना ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सना ने अपने पति को भी धन्यवाद दिया है।
सना खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पति सैयद अनस को इसलिए कहा 'शुक्रिया'
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। सना ने अपनी शादी की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं अब सना ने अपनी कुछ और भी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पति के लिए खास संदेश भी लिखा है।
सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग अपने काम को नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन अल्लाह आपके उस काम को देख रहे हैं, यही मायने रखता है। अनस आपका धन्यवाद। आपने हमेशा मुझे अच्छी चीजों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, चाहे जो भी स्थिति हो।'
बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर 2020 को सैयद अनस के साथ शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। शादी के दो दिन बाद सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको इस बात की जानकारी दी थी।
सना खान, सैयद अनस के साथ शादी करने से पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी थीं। सना अपनी शादी के बाद काफी ट्रोल भी हुई थीं। जिसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'उन्होंने अनस से शादी करने का फैसला बहुत सोच समझ कर समय लेकर किया था। मैंने सालों साल अनस जैसे हमसफर की दुआ की है। वो एक बेहद शरीफ किस्म के इंसान है जो किसी भी बात को तोलते मोलते नहीं है।'
पढ़ें: Tandav विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी, बोले- 'भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था'