टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं सना खान ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। कुछ समय पहले सना खान ने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने और इस्लाम धर्म के प्रचार प्रसार का एलान किया था। उन्होंने गुजरात के सूरत शहर में परिवार के सदस्यों के बीच निकाह किया। उनके साथ उनके पति मुफ्ती अनस भी नजर आए। सना ने अपने करियर में टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। चलिए बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
सना खान
- फोटो : instagram/sanakhaan21
सना खान का जन्म 1987 में मुंबई के धारावी में हुआ। उनके पिता कन्नूर के मलयाली मुस्लिम हैं। वहीं उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। सना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की। सना ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
3 of 5
सना खान
- फोटो : instagram/sanakhaan21
साल 2005 में सना खान ने कम बजट की एडल्ट फिल्म 'यही है हाई सोसाइटी' से डेब्यू किया। इसके साथ ही वे टीवी विज्ञापनों में व्यस्त रहीं। उन्होंने फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल' में स्पेशल अपीयरेंस दी। हिंदी फिल्मों में कुछ खास सफलता ना मिलने पर उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। 2014 में सना, सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में दिखीं। इसके बाद उन्होंने 'वजह तुम हो' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्में कीं।
4 of 5
सना खान
- फोटो : instagram/sanakhaan21
2012 में सना खान ने बिग बॉस सीजन छह में हिस्सा लिया था। अपने खेल से वे फाइनलिस्ट बनने में कामयाब रहीं। सना के टीवी शोज की बात करें तो वे 'झलक दिखला जा 7', 'खतरों के खिलाड़ी 6', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'एंटरटेनमेंट की रात' और 'किचन चैम्पियन' में नजर आईं। सना आखिरी बार इसी साल मार्च में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में नजर आईं।
5 of 5
सना खान, मेलविन लुईस
- फोटो : instagram/sanakhaan21
काम के अलावा सना ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहीं। सना और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सना ने मेलविन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यह बात बताई थी। वहीं मेलविन ने भी सना पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी जाति और स्किन कलर को लेकर मजाक उड़ाया गया।