उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। सीएम ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की। गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले योगी सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भी दर्शकों के लिए टैक्स फ्री किया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में फिल्म को कर मुक्त करने का एलान कर दिया है।
Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' उत्तर प्रदेश के बाद इन राज्यों में भी टैक्स फ्री, अक्षय कुमार ने की फिल्म देखने की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन